Monday, October 26, 2026
Home National एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे सभी स्कूल, छठ पूजा की भी...

एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे सभी स्कूल, छठ पूजा की भी इजाजत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को ऐलान किया कि राष्ट्रीय राजधानी में 1 नवंबर से सभी कक्षाओं के स्कूल खुलेंगे। हालांकि बच्चों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन क्लासें भी चलतीं रहेंगी। 50 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों को एक बार में नहीं बुलाया जा सकेगा। सारे स्टाफ को वैक्सीन लग चुकी हो यह स्कूल सुनिश्चित करेगा।

Advertisements

दिल्ली में सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा मनाने की भी इजाजत दी गई है। सिसोदिया ने कहा कि छठ का सेलिब्रेशन सरकार द्वारा पहले से तय किए गए स्थानों पर सख्त प्रोटोकॉल के साथ होगा। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सीमित संख्या में लोगों को इक_ा होने की इजाजत दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here