Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur आशा किरन स्कूल के विद्यार्थियों ने एसएवी जैन डे-बोर्डिंग स्कूल में लगाई...

आशा किरन स्कूल के विद्यार्थियों ने एसएवी जैन डे-बोर्डिंग स्कूल में लगाई मोमबत्तियों की प्रदर्शनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जे.एस.एस आशा किरन स्पैशल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एस.ए.वी. जैन डे-बोर्डिंग स्कूल, ऊना रोड में मोमबत्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डीन श्रीमति सुनीता दुग्गल, प्रधान जीवन जैन, सचिव मनिक जैन, प्रदीप जैन,  सुशील जैन, श्रीमति मनु वालिया जी ने किया। 

Advertisements

इस अवसर आशादीप वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान सरदार तरनजीत सिंह सी.ए, सचिव हरबंस सिंह, पूर्व प्रधान सरदार मलकीत सिंह महेरू जी ने जैन डे स्कूल की प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्पैशल बच्चों द्वारा बनाई जैल कैंडल्ज़, फ्लेाटिंग इत्यादि प्रसन्न किये गये। इस अवसर पर अध्यापक गुरू प्रसाद, श्रीमति सुनीत रानी तथा स्पैशल विद्यार्थी उपस्थित  थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here