गांव टाहली में हरजिंदर कौर की हुई मौत, पिता ने लगाया ससुरालियों पर कत्ल करने का आरोप

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। गांव टाहली में महिला की मौत हो गई। मौत का शिकार हुई महिला के माता-पिता ने उसके ससुरालियों पर उसके कत्ल का आरोप लगाया है । सुबह गांव टाहली में महिला हरजिंदर कौर की मौत की सूचना के बाद मौके पहुंचे उसके पिता शंकर सिंह, माता कुलविंदर कौर निवासी बहादर (पुराना शाळा) गुरदासपुर और अन्य परिजनों ने गांव टाहली पहुंच आरोप लगाया कि उनकी बेटी को उसके ससुरालियों ने कत्ल किया है। हंगामे के बीच टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। इतने में मृतक महिला के परिजनों और उसके गांव से अन्य लोगों ने हरजिंदर के ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर टांडा आकर दारापुर-बाईपास पर हाइवे जाम कर दिया। लंबा समय जाम के बाद पुलिस ने जब मामला दर्ज किया तो उन्होंने जाम खोला। टांडा पुलिस ने मृतक महिला के पिता जसवंत सिंह के बयान के आधार पर उसके पति जगमीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह, सास सुरजीत कौर, देवर रंजीत सिंह राजा निवासी टाहली और निशान सिंह रिंकू पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी मियानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Advertisements

अपने बयान में जसवंत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2015 में जगमीत से हुई थी और बाद में शराब पीने के आदि जगमीत ने उसकी बेटी के साथ दहेज़ की खातिर मारपीट करने लगा था। आज सुबह भी उसकी बेटी का फोन आया कि उक्त आरोपी उससे मारपीट कर रहे है। बाद में उन्हें फोन आया की हरजिंदर को उक्त आरोपियों ने मार दिया है। जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के कत्ल के पीछे अमरीका रहते उसके देवर रंजीत सिंह राजा की शह है। थाना मुखी टांडा इंस्पैक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here