Friday, October 23, 2026
Home Punjab सर्राफा बाजार में सीवरेज तथा गंदे पानी की समस्या को लेकर पूर्व...

सर्राफा बाजार में सीवरेज तथा गंदे पानी की समस्या को लेकर पूर्व पार्षद धीर से मिले स्वर्णकार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दालगीरा सर्राफा बाजार, होशियारपुर की एक बैठक बाजार के स्वर्णकारों की तरफ से विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। विजय कुमार ने 40 दुकानदारों के हस्ताक्षर करवाकर 4 महीने से बंद पड़े सीवरेज तथा गंदे पानी की समस्या को हल करवाने के लिए पूर्व पार्षद सुदर्षन धीर, जो स्वर्णकार जाति से संबंधित है तथा स्वर्णकार संघ पंजाब के वाइस प्रधान हैं, को इस समस्या को हल करने के लिए मिले।

Advertisements

स्वर्णकारों ने बताया कि दालगीर सर्राफा बाजार से राहगीरों का गुजरना बेहद मुश्किल है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा पार्षद को जब समस्या के बारे में बताया गया तो, उन्होंने कहा कि यह इलाका उनके वार्ड में नहीं आता। इस अवसर पर स्वर्णकारों को पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने आश्वासन दिया कि वह मेयर सुरिंदर कुमार तथा निगम कमिश्नर आशिका जैन से मिलकर समस्या का हल करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here