Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur कुलदीप धामी ने छठी माता का लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं को दी बधाई

कुलदीप धामी ने छठी माता का लिया आशीर्वाद, श्रद्धालुओं को दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के वार्ड-20, मोहल्ला कीर्ति नगर में छठ पर्व का धूमधाम से आयोजन किया गया। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने छठी मईया का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस मौके पर विशेष तौर पर पहुंचे शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी मोहल्ला कीर्ति नगर के प्रधान व पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप धामी ने छठी माता के आगे शीश निवाया।

Advertisements

इस मौके पर कुलदीप धामी ने कहा कि छठ पर्व की सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें सभी त्यौहार मिल-जुलकर मनाने चाहिए। इस मौके पर राजेश कुमार, गणेश कुमार, सुरेश कुमार, पन्ना लाल, नवीन कुमार, अशोक कुमार, आशा कुमारी, शिकुंतला रानी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here