कैटल पाउण्ड फ्लाही को गौशाला के रूप में विकसित करने का प्रयास करेगी नई सोच संस्था: अश्विनी गैंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नई सोच वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक व अध्यक्ष अश्विनी  गैंद  द्वारा  गोपाष्टमी का पूजन कैटल पाउण्ड फ्लाही  सरकारी गौशाला में गऊ पूजा करके किया गया. जिसमें विशेष तौर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा जी, बजरंगी सेना के अध्यक्ष अमन सेठी, मधुसूदन तिवारी जी और उपस्थित गांव वासियों द्वारा गऊ  माता को चुनरी चढ़ाकर, तिलक लगाकर आरती करके किया गया। अश्विनी  गैंद ने कहा कि हमारे पौराणिक ग्रंथों में लिखा है कि भारत में दूध और घी की नदियां बहती थी। हर घर में गाय को देवता के रूप में पूजा जाता था और इसी के नतीजे थे कि दूध दही प्रचुर मात्रा में उपलब्ध था। घरों में गाय के गोबर से आंगन को लीपना शुभ माना जाता था, लेकिन आज के दौर में गौवंश  सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खा रही  हैं और पूर्वजों द्वारा बनाई गई गौशालाएं जो लवारिस गऊधन  के लिए बनाई गई थी आज  राजनितिक और डेयरी का रूप धारण कर रही  हैं।

Advertisements

लोगों द्वारा दिए गए धन का दुरुपयोग कार्यक्रमों में किया जा रहा है। लिवारिस पशुधन के लिए इनके पास खर्चा नहीं होता, सिंगरों को  देने के लिए पैसे हैं। इन्हीं कारणों की वजह से गऊधन की दुर्दशा हो रही है। संजीव अरोड़ा और  मधुसूदन तिवारी जी ने संयुक्त बयान में कहा किकैटल पाउण्ड फ्लाही को गौशाला के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासों की जरूरत है और नई सोच संस्था द्वारा कैटल पाउण्ड फ्लाही को दिए जा रहे हैं सहयोग की तारीफ करते हुए उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। गैंद ने कहा कि एक-दो दिन में डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात से मिलकर कैटल पाउण्ड फ्लाही की कमियों को सुधारने के लिए  निवेदन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here