Thursday, October 22, 2026
Home Chandigarh खुली आलोचना लोकतांत्रिक कांग्रेस का अटूट हिस्सा, चन्नी और सिद्धू 2022 में...

खुली आलोचना लोकतांत्रिक कांग्रेस का अटूट हिस्सा, चन्नी और सिद्धू 2022 में 80 से अधिक सीटों का रिकॉर्ड बनाएंगे: राजा वडि़ंग

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के परिवहन मंत्री श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने आज दोहराया कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस प्रधान स. नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व अधीन कांग्रेस 2022 के मतदान में बड़ी जीत हासिल करेगी। श्री वडि़ंग ने राज्य व्यापी सडक़ सुरक्षा मुहिम की शुरूआत के बाद यहाँ मीडिया को संबोधन करते हुए कहा, ‘‘हम अगले साल 80 से अधिक सीटें जीतकर पंजाब विधान सभा में नया रिकॉर्ड कायम करेंगे।’’ पार्टी के अंदर किसी भी तरह की फूट की अफ़वाहों को सिरे से नकारते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि खुली आलोचना कांग्रेस के सिद्धांत का हिस्सा है और जब भी मैं कोई मुद्दा उठाता हूँ तो राहुल गाँधी मुझे अधिक समय देते हैं और मेरी बात सुनते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने राज्य को तरक्की की नई बुलन्दियों पर ले जाने के लिए मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के संकल्प को देख लिया है और एक बार फिर कांग्रेस के हक में निर्णायक फैसला देंगे। पद संभालने के बाद पिछले छह हफ़्तों के दौरान अपने विभाग की उपलब्धियाँ गिनाते हुए श्री वडि़ंग ने कहा कि राजस्व में रोज़ाना के 1 करोड़ रुपए की वृद्धि सभी पंजाबियों के लिए पारदर्शी और कुशल सेवाओं को सुनिश्चित बनाने की प्रक्रिया की शुरूआत है। पंजाब के साधनों की लूट में बादलों के साथ मिलीभगत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को निशाने पर लेते हुए श्री वडि़ंग ने कहा कि 6600 करोड़ रुपए के राजस्व की चोरी हुई है, जो हमारे राज्य की तरक्की और विकास के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए थी। श्री वडि़ंग ने ज़ोर देकर कहा कि सरकार के प्रमुख के तौर पर कैप्टन अमरिन्दर इस गड़बड़ी के लिए सीधे तौर पर जि़म्मेदार हैं। श्री वडि़ंग ने कहा कि यदि मैं पिछले साढ़े 14 सालों से रोज़ाना का 1 करोड़ रुपए की संख्या का हिसाब करूँ तो मेरे राज्य का बहुत ज़्यादा नुकसान हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाबियों के सामने सच लाने के लिए एक विशेष जाँच टीम (एस.आई.टी) द्वारा पुरानी किसी भी गैर-वाजिब कार्रवाई की गहराई से जाँच की जाएगी। जालंधर में ठेके पर चल रही बसों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने संबंधी पूछे जाने पर मंत्री ने आर.टी.ए. को इसकी जाँच करके उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करने के लिए कहा। पंजाब के हकों के प्रति दोगले स्टैंड के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए श्री वडि़ंग ने कहा कि बादलों को दिल्ली एयरपोर्ट तक बसें चलाने की इजाज़त देकर पंजाब सरकार की बसों को आज्ञा न देना केजरीवाल के असली रंग और बादलों के साथ उसकी मिलीभगत को नंगा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here