अनिल शुक्ला बने ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी के पंजाब प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज

पूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। एक मशहूर गीत ‘अपने लिए जिए तो क्या जिए, तू जी ए दिल जमाने के लिए’ युवा समाजसेवी और सीनियर कांग्रेसी नेता अनिल शुक्ला पर फिट बैठता है। वह शहरनिवासियों के सहयोग से गरीब लोगों को निशुल्क दवाइयों के साथ ही जरूरतमंद बच्चों को पढऩे-लिखने के लिए कापी-किताबें, पेन, पेंसिल तक देते हैं। इतना ही नहीं जल संरक्षण, पर्यावरण, शिक्षा और विलुप्त हो रही हिन्दू संस्कृति के लिए लोगों को जागरूक भी करते हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले 15 सालों से समाज सेवा, धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने और जरुरतमंदों, बेसहारों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले समाज सेवक और सीनियर कांग्रेसी नेता अनिल शुक्ला को कांग्रेस पार्टी व समाज भलाई के प्रति उनकी सहारनीय सेवाओं को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी ने सोशल मीडिया का प्रदेश इंचार्ज नियुक्त किया है, जिससे पूरे कपूरथला में खुशी की लहर पाई जा रही है।

Advertisements

अनिल शुक्ला को कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया प्रदेश इंचार्ज नियुक्त करने पर ब्लाक कांग्रेस के प्रधान दीपक सलवान ने कांग्रेस पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि अनिल शुक्ला की इस नियुक्ति से युवाओं को बल मिलेगा और आशा जताई की अनिल शुक्ला पहले की तरह कांग्रेस पार्टी की मजबूती के प्रति अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस दौरान अनिल शुक्ला ने बताया कि वह कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे व कांग्रेस पार्टी को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्रदेश इंचार्ज बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और राष्ट्रीय प्रधान गौतम सिन्हा ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर कमेटी के पंजाब प्रधान सविंदर सिंह, उप प्रधान समशेर सिंह,जुआइंट सचिव हरभजन सिंह, को-आर्डिनेटर सोमराज, पंजाब सचिव जरनैल सिंह, पंजाब सचिव दर्शन सिंह व जिला प्रधान कुलदीप सिंह सहित पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी को मजबूत और संगठित करना हमारा कर्तव्य है और मैं सदैव संगठन को सुचारु रूप से संघर्षशील कार्यकर्ताओं को संगठन से जोडऩे का प्रयास करुंगा। अनिल शुक्ला ने कहा कि मै संगठन के सिद्धांतों, नीतियों एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। मुझे यह दायित्व मिलने पर अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश को सक्षम व सामथ्र्यवान बनाने के लिए युवा शक्ति को संगठित करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here