शिक्षा मंत्री ने व्यवसाय प्रमुख नेतृत्व के लिए पंजाब करियर पोर्टल का किया लोकार्पण

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रमुख नेतृत्व देने के लिए पंजाब करियर पोर्टल का लोकार्पण किया। आज यहाँ पंजाब भवन में हुए समारोह के दौरान संबोधन करते हुए स. परगट सिंह ने कहा कि बेरोज़गारी की समस्या के पीछे का एक कारण सही करियर का चुनाव ना होना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यदि सही समय पर करियर के चुनाव की सीख मिल जाए तो वह अपनी सही क्षमता के साथ अपने पसंदीदा क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे सकता है। उन्होंने अपनी निजी बात साझा करते हुए कहा कि यदि वह हॉकी खेल के बजाय कोई अन्य खेल अपनाते तो शायद इतना बढिय़ा न खेल पाते।  स. परगट सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा व्यवसाय नेतृत्व के लिए किए जा रहे प्रयासों की श्रृंखला में बच्चों को ऑन-लाईन विभिन्न पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति और व्यवसायों के बारे में काउंसलिंग करने के लिए जानकारी देने के लिए पंजाब करियर पोर्टल बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि 10 लाख विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग, पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्ति आदि क्षेत्रों के बारे में घर बैठे ही जानकारी मिलेगी। सचिव स्कूल शिक्षा श्री अजोए शर्मा ने कहा कि इस पोर्टल के द्वारा विद्यार्थियों को कौन से व्यवसाय के लिए कौन-कौन सी शैक्षिक योग्यताएं और काउंसलिंग की ज़रूरत है, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। यह पोर्टल बच्चों के जीवन से जुड़ा होगा और उनके निश्चित उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए सहायक भी होगा। इस पोर्टल का सोशल मीडिया के द्वारा भी अधिक से अधिक प्रचार किया जाएगा, जिससे इसकी प्राथमिक सूचना अधिक से अधिक बच्चों एवं अभिभावकों तक पहुंचायी जा सके। डी.जी.एस.ई. श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने समूह मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग का यह पृथक प्रयास है जिसमें विद्यार्थियों की व्यवसाय सम्बन्धी चुनाव की पैदा हो रही समस्याओं को एक साझा प्लेटफॉर्म द्वारा हल किया जा सकेगा। यूनीसेफ इंडिया से व्यवसाय नेतृत्व विशेषज्ञ ललिता सचदेवा ने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक युग के नवीनतम व्यवसायों की संभावनाओं संबंधी जानकारी होनी चाहिए।

इस पोर्टल के द्वारा पंजाब के बच्चों के भविष्य सम्बन्धी सोच के बारे में जाना जाएगा और उनकी समस्याओं को साझे तौर विचारा भी जाएगा। उनको खुशी है कि यह पंजाब करियर पोर्टल इन संभावनाओं के लिए अवसर प्रदान करेगा। आसमां फाऊंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष बांसल ने पंजाब करियर पोर्टल की प्रक्रिया, प्रयोग और इसकी विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के द्वारा विद्यार्थियों को काउंसिल एवं शैक्षिक योग्यताओं के बारे में जानकारी मिलेगी। विद्यार्थी इसके द्वारा अपनी उच्च शिक्षा को जारी रखने के लिए विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। टाटा पावर लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मैनेजिंग डायरैक्टर परबीर सिन्हा ने कहा कि इन व्यवसाय प्रमुख पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों को सामाजिक सहयोग की भी ज़रूरत पड़ती है, जिसके लिए विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की सी.एस.आर. पॉलिसी इन प्रोजैक्टों के लिए लाभप्रद हो सकती है।

पंजाब सी.एस.आर. अथॉरिटी के सलाहकार एस.एम. गोयल ने कहा कि पंजाब सी.एस.आर. अथॉरिटी द्वारा लगातार विभिन्न सहायक संस्थाओं के साथ संपर्क साधा जा रहा है और यह संस्थाएं बढ़-चढक़र सहयोग भी दे रही हैं। उन्होंने कहा सी.एस.आर. अथॉरिटी इस पोर्टल के द्वारा अधिक से अधिक बच्चों को सूचना का लाभार्थी बनाकर उनकी समस्याओं का निपटारा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी कामना है कि इस पोर्टल के द्वारा अधिक से अधिक विद्यार्थी अपने व्यवसाय के लक्ष्य तक पहुँच सकें। अंत में डी.पी.आई. (सेकंडरी शिक्षा) सुखजीत पाल सिंह ने इस पंजाब करियर पोर्टल के लोकार्पण समारोह में भाग लेने वाली प्रसिद्ध शख़्िसयतों का धन्यवाद किया। इस समारोह में डिप्टी स्टेट प्रोजैकट डायरैक्टर मनोज कुमार, अमरदीप सिंह बाठ और अलग-अलग जिलों से जि़ला शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्रमुख, अध्यापक और विद्यार्थी ऑनलाइन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here