जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लगाया लीगल सर्विसेज कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा प्रशासन के सहयोग से पीडी आर्या महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरपुर होशियारपुर में मेगा कैंप लगाया गया, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही अनेक स्कीमों का बहुत बड़ी गिनती में लोगों ने लाभ लिया। इस मौके जिला सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी द्वारा कैंप में लगाए सभी काउंटरों का निरीक्षण किया गया। सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी जो सुबह से ही इस कैंप की सफलता के लिए प्रयासरत थीं ने बताया कि मौके पर ही 33 व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से लगाए गए कैंप में 22 लोगों के कोविड टैस्ट किए गए और 90 व्यक्तियों को कोवैक्सीन तथा कोवीशील्ड की डोज लगाई गई। 4 जरूरतमंदों को व्हील चेयर भी दी गईं। रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से कोविड-19 प्रभावित 25 बच्चों को कंबल तथा सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से इन्हें टिफन दिए गए।

Advertisements

8 व्यक्तियों को मौके पर ही लेबर कार्ड दिए गए। जिला विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से 47 व्यक्तियों को जॉब कार्ड दिए गए। सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से विधवा बहन को पेंशन के साथ-साथ एक विद्यार्थी को स्कूल फीस भी दी गई। ट्रस्ट के प्रधान एवं उनकी टीम को जिला सेशन जज कम चेयरमैन अमरजोत भट्टी द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके ट्रस्ट के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी के साथ-साथ वाईस प्रधान बीएस रंधावा, मास्टर गुरप्रीत सिंह, जगमीत सिंह सेठी, राकेश भार्गव, लखविंदर कौर एवं मनजीत सिंह झंडा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here