यदि मानव के मन की दशा ठीक तो जीवन की दिशा भी ठीक : स्वामी सज्जानानंद

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/ अरविन्द शर्मा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की और सप्ताह ज्ञान यज्ञ श्री राम कथा के प्रचार हेतु चल रही संध्या फेरियों की श्रृखला के अंतर्गत आज जगतपुरा में संध्या फे री निकाली गयी। जिसका प्रारंभ वहाँ के शिव मंदिर से हुआ। बलराज अग्रवाल ने प्रभु के पूजन और नारियल फोड़ कर संध्या फेरी का आरंभ किया। संस्थान के प्रवक्ता स्वामी सज्जानानंद ने बताया कि फेरियों के चलते नगर के सामजिक एवं धार्मिक संस्थानों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज समाज को ऐसे ही कार्यक्रमों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा मानव का बिखरा हुआ मन प्रभु में लग सके। क्योंकि व्यक्ति का मन ही उसके सुख और दुख का कारण है।

Advertisements

यदि मानव के मन की दशा ठीक है तो उसके जीवन की दिशा भी ठीक रह सकती है। जब दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की और से सप्ताह ज्ञान यज्ञ श्री राम कथा के प्रचार हेतु चल रही संध्या फेरियों नित्य की तरह भक्तों की मीठी आवाज से प्रभु का गुणगान हुआ। इस संध्या फेरी के अंदर श्रद्धालुओं की संख्या पहले से अधिक थी। यह श्रद्धालु जगतपुरा से प्रारंभ होकर प्रेमगढ़ से होते हुए माता रानी चौक पहुंचे। जगह-जगह पुष्प की वर्षा से कीर्तन मंडली का स्वागत किया। जगतपुरा के अंदर पहुंचते ही कालोनी के लोग इस फेरी में शामिल हुए और बड़े उत्साह से जयकारे लगाते हुए शिव मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर हरभजन लाल (जिला प्रधान विश्व़ हिन्दु परिषद), संजीव दुआ(पार्षद), सुनीता दुआ (पार्षद), कृष्णा सेनी(पार्षद), संजीव शर्मा (भक्तिरस चैनल),डां.प्रितपाल पनेसर, रविंदर आग्रवाल,रघुवीर ङ्क्सह वेदी, सुभाष आग्रवाल, जमनादास,पंडि़त अरूण कुमार,हिमांशु शर्मा, जगमोहन शर्मा, प्रो. प्रेम कुमार धीर, सुरिंदर आग्रवाल, मोहिंदर भारद्वाज, संजीव भारद्वाज, बी.एस.चौधरी,श्री शिव कुमार व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here