ऑनलाइन साइंस फैस्ट 2021 का किया आयोजन

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढि़य़ा। विज्ञान व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में खोजें व रचनात्मक कार्यों की तरफ स्कूली बच्चों को उत्साहित करने के उद्देश्य से पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की इनोवेशन हब व ग्रास रुट इनोवेशन ऑग्मेंटेशन नेटवर्क (विज्ञान) की ओर से संयुक्त तौर पर ऑनलाइन साइंस फैस्ट 2021 का आयोजन किया गया। इस ऑनलाइन विज्ञान मेले में पंजाब के अलग-अलग जिलों से 300 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने आधुनिक खोजों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। साइंस फैस्ट 2021 दौरान पहला ईनाम संत जेवियर स्कूल द ऑक्सफोड स्कूल ऑफ एजुकेशन के हिमानिश अग्रवाल, महादीप सिंह व पवन कुमार ने पहला, सरकारी हाई स्कूल हरनामदासपुराजालंधर के वरिंदर सिंह व खुशप्रीत सिंह ने दूसरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बद्दोवाल के अंशम व विपन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की नाज मैगो व रिया गुप्ता व वाईएस स्कूल बरनाला के आदित भारती व वंश गोयल ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisements

इस मौके हनी बी नेटवर्क, सृष्टि व ग्रास रुट इनोवेशन ऑग्मेंटेशन नेटवर्क (सिरजनात्मकता को उत्साहित करने वाली संस्था) के संस्थापक प्रो.अनिल गुप्ता ने उभर रहे विज्ञानिकों को नई-नई खोजों की तरफ आकर्षित करते हुए कहा कि किसी भी विषय बारे ज्ञान व जिज्ञासा के साथ-साथ कल्पना का होना बहुत जरुरी है। ज्ञान का आधार व जिज्ञासा का स्तर जितना अधिक होगा, नई सोच उतनी ही सोच सकेंगे। सिर्फ ज्ञान से ही रचनात्मकता व नई सोच पैदा नहीं हो सकती। बल्कि ऊंची सोच व सिरजनशीला आपकी सोच को नया आकार देते है। उन्होंने कहा कि सिरजनात्मक सोच पैदा करने के लिए यह जरुरी है कि लगातार ज्ञान को बढ़ाया जाए और अपने आसपास क्यो हो रहा है, उसे समझे और समाज भलाई के कार्य करे। इससे आपकी सोच बदलेगी, जिसके समाज के लिए अच्छे परिणाम निकलेंगे। साइंस सिटी की डायरेक्टर जनरल डा. नीलिमा जेरथ ने कहा कि विश्वीकरण के दौर में देश के लगातार विकास के लिए नई-नई खोजें अहम स्रोत है। आधुनिक युग में खोजों व सिरजनात्मक सोच के चलते बहुत जटिल व महंगी प्रक्रियाओं को सरल व सस्था बना लिया गया है। साइंस सिटी की ओर से ऐसे लोगों को उत्साहित करने के लिए इनोवेशन हब के नाम का एक प्रोजेक्ट शुरु किया गया है, जोकि पूरे क्षेत्र में खोजकर्ताओं के लिए एक प्लेटफार्म के तौर पर उभर कर सामने आया है। इस इनोवेशन हब के जरिए जहां नौजवानों को रस्मी व खेलमयी माहौल में अपनी सोच को निखारने का मौका दिया जाता है।
साइंस सिटी के डायरेक्टर डा.राजेश ग्रोवर ने नौजवानों को अपील की है कि वह अपने आइडिया को लेकर इनोवेशन हब में आए और इनोवेशन हब के प्लेटफार्म का प्रयोग कर उन्हें आगे बढ़ाए। सिर्फ नई-नई खोजें ही नए क्षेत्र, प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजी व मौके पैदा करती है। जोकि आगे जाकर देश के स्थायी विकास व उन्नति को यकीनी बनाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here