Saturday, October 31, 2026
Home Latest नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे में हुए कई क्रांतिकारी सुधार:...

नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में रेलवे में हुए कई क्रांतिकारी सुधार: ईशा महाजन

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल प्रधान ईशा महाजन ने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी सबसे भरोसेमंद पार्टी के रूप में उभरेगी और 2024 में सभी 13 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने विभिन्न धर्मों के लोगों के लिए कई सराहनीय निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में इतने बड़े-बड़े शहर हैं लेकिन चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हिमाचल को मिली। जिसका स्टॉपेज श्री आनंदपुर साहिब में देना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पहले होला मोहल्ला पर दिल्ली व अन्य राज्यों और खासकर विदेश से माथा टेकने आने वाली संगत को तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक पहुंचने में मुश्किलें आती थीं लेकिन अब संगत बिना किसी मुश्किल से एक दिन में तख्त साहिब में नतमस्तक होकर घर वापस लौट सकती है।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ऐसा करके सिखों के प्रति अपने प्यार का प्रगटावा किया है।

Advertisements

इस ट्रेन के चलने से तख्त श्री केसगढ़ साहिब और नयना देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होगा।ईशा महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार ने पिछले लगभग आठ वर्षों में असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में रेलवे के लिए पूर्ववर्ती संप्रग सरकार की तुलना में 157 प्रतिशत अधिक राशि खर्च की है,साथ ही केरल,पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लिए भी भाजपा नीत केंद्र सरकार ने इसी तरह बिना किसी भेदभाव के काम किया है जहां भाजपा की सरकारें नहीं हैं। ईशा महाजन ने कहा कि भाजपा वोटबैंक के लिए काम नहीं करती बल्कि विकास के लिए काम करती है। हमने कहीं भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने पिछले आठ सालों के दौरान रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण तथा आधुनिकीकरण के लिए बहुत काम हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश के अनेक बड़े स्टेशनों पर ऊंचा तिरंगा फहराया गया हैं जो तिरंगे के प्रति सम्मान और इस सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हम रेलवे के लिहाज से अभी चौथे स्थान पर हैं जिसे पहले स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के लिए भी रेल में सुविधा प्रदान की है और किसान रेल सेवा ट्रेनें शुरू की गई हैं जिनसे फल और सब्जियों की ढुलाई सब्सिडी पर की जा रही है। उन्होंने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों लोगों को स्पेशल ट्रेनों से उनके घर पहुंचाया गया,यह एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों की जान और जहान की चिंता करने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मक़सद जनकल्याणकारी योजनाओं को शत प्रतिशत ज़मीन पर उतारना है। पिछले आठ से में भाजपा की सरकार ने इस दिशा में बेहतर क़दम उठाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here