साडा चन्नी, साडा सी.एम. अभियान के अंतर्गत दसूहा के वोटरों को किया जागरुक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा कांग्रेसी नेता सनी मेहता ने दसूहा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता 2022 में चरणजीत सिंह चन्नी को दोबारा मुख्य मंत्री के रुप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से करवाए गए विकास कार्यों के चलते प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है, जिसके चलते लोगों का मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

Advertisements

सनी मेहता ने कहा कि दसूहा विधान सभा क्षेत्र में साडा चन्नी, साडा सी.एम. अभियान के अंतर्गत इलाका निवासियों को पंजाब सरकार की ओर से लिए गए क्रांतिकारी फैसलों व लोगों को अलग-अलग योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं से परिचित करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर व गावों में कांग्रेसी नेताओं की ओर से चलाए गए इस अभियान को लोगों की ओर से काफी सराहा जा रहा है और वे बेसब्री से दोबारा प्रदेश में कांग्रेस सरकार लाने के लिए उतावले है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here