Friday, October 23, 2026
Home International टेनिस स्टार खिलाड़ी का यौन उत्पीडऩ, पूर्व उप प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने...

टेनिस स्टार खिलाड़ी का यौन उत्पीडऩ, पूर्व उप प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने के बाद से लापता

शिंघाई (द स्टैलर न्यूज़)। झांग गाओली पर यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही वो ‘लापता’ है। हालांकि, दुनियाभर में चर्चा होने के बाद चीन के बड़े नेता पर गंभीर आरोप अचानक से शुआई का एक वीडियो आया, जिसमें वो सार्वजनिक तौर पर दिखाई दी। लेकिन अब भी लोगों को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। इस बीच वुमन टेनिस संघ ने चीन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। वुमन टेनिस संघ ने 35 वर्षीय पेंग शुआई की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए चीन में अपने सभी टूर्नामेंट सस्पेंड कर दिए हैं। एसोसिएशन ने बुधवार को घोषणा की कि वह चीन में सभी टूर्नामेंटों को सस्पेंड कर रहा है। उसे चीनी खिलाड़ी पेंग शुआई की सुरक्षा के बारे में “गंभीर संदेह” है। शुआई को फरवरी 2014 में वुमन टेनिस संगठन द्वारा दुनिया की नंबर 1 युगल खिलाड़ी का दर्जा दिया गया था। यह रैंकिंग हासिल करने वाली शुआई पहली चीनी टेनिस खिलाड़ी है।
बता दें कि टेनिस स्टार पेंग शुआई ने पिछले महीने सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेता झांग गाओली पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था । गाओली चीन के उप प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। शुआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 600 शब्दों की एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने गाओली पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया । ‘भले बर्बाद हो जाऊं, लेकिन सच…’ शुआई के मुताबिक, पूर्व उप-प्रधानमंत्री ने अपने घर बुलाकर यौन संबंध बनाने के लिए “मजबूर” किया था। महिला टेनिस स्टार ने लिखा “मुझे पता है जब मैं झांग गाओली जैसे किसी बड़े शख्स पर आरोप लगा रही हूं तो वो यही कहेंगे कि मैं नहीं डरता। लेकिन भले ही यह पत्थर को कंकड़ मारने जैसा हो या आग से खेलकर खुद को बर्बाद करना हो। मैं तुम्हारे बारे में सच जरूर बताऊंगी” पेंग शुआई ने यह भी कहा कि वह इन आरोपों का सबूत नहीं दे पाएंगी। उन्होंने कहा, “मेरे पास कोई सबूत नहीं है. आप (गाओली) हमेशा डरते थे कि मैं टेप रिकॉर्डर जैसा कुछ लाऊंगी। लेकिन मेरे पास कोई ऑडियो रिकॉर्ड नहीं है, कोई वीडियो रिकॉर्ड नहीं है, बस केवल मेरा वास्तविक अनुभव है, जो मैंने झेला है.” । गौरतलब है कि यह पहली बार है जब चीन के किसी वरिष्ठ राजनीतिक नेता पर इस तरह का आरोप लगाया गया है। हालांकि, झांग गाओली ने अभी तक शुआई के इन आरोपों का जवाब नहीं दिया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here