Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur संजय शर्मा को आप के यूथ विंग का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए...

संजय शर्मा को आप के यूथ विंग का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव मंदिर विकास समिति भूतगिरी मंदिर की विशेष बैठक समिति के प्रधान प्रदीप डोगरा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंदिर में आने वाले दिनों में आयोजित गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदीप डोगरा ने बताया कि इस बार शिव मंदिर विकास समिति की ओर से बृज होली महोत्सव नवराते वि सवंत एवं श्री राम जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर एक विशेष बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर शिव मंदिर विकास समिति भूतगिरी मंदिर के सदस्य संजय शर्मा को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग का जिला उपाध्यक्ष लगाए जाने पर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर शिव मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल भूतगिरी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्याम ज्योतिषी नीरज, प्रवीण गुप्ता, पंकज बेदी, जतिंदर सेठी, कैप्टन दर्शन, विकास शर्मा, गोविंद, अमरदीप सिंह, गगन गुप्ता एवं अन्य सदस्य गण भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here