उच्च शिक्षा और भाषा संबंधी मंत्री परगट सिंह द्वारा प्रसिद्ध कवि फ़तेहजीत के देहांत पर दुख का प्रगटावा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। उच्च शिक्षा और भाषा संबंधी मंत्री परगट सिंह द्वारा प्रसिद्ध कवि श्री फ़तेहजीत के देहांत पर दुख का प्रगटावा किया है। श्री फ़तेहजीत जो 83 वर्षों के थे, पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 10 दिसंबर को 11.30 बजे शाहकोट (जालंधर) में होगा। स. परगट सिंह ने कहा श्री फ़तेहजीत के चले जाने से पंजाबी साहित्य जगत को बड़ा घाटा हुआ है। उन्होंने श्री फ़तेहजीत के परिवार, सगे-संबंधियों के साथ दुख सांझा करते हुये दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांति की अरदास की और पीछे रहे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने की अरदास की।

Advertisements

श्री फ़तेहजीत ने शाहकोट इलाके में स्कूल अध्यापन कार्य करने के साथ-साथ दोआबे की प्रगतिशील साहित्यिक लहर को भी नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने पश्चिमी, भारतीय और पंजाबी साहित्य का काफी अध्ययन किया। उन्होंने चार काव्य पुस्तकें पंजाबी साहित्य की झोली डालीं। उनकी कविता भावी पीढ़ियों को सार्थक सोच के साथ साथ प्रगतिशीलता का संदेश देती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here