Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh आयुष्मान कार्ड को लेकर पंजाब सरकार ने किया बड़ा खुलासा

आयुष्मान कार्ड को लेकर पंजाब सरकार ने किया बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन पंजाब के दावों का खंडन किया है। डा. बलबीर ने बताया कि राज्य सरकार पर आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विभिन्न उपचारों के लिए 600 करोड़ रुपए से अधिक बकाया है,
इस बयान को उन्होंने ‘झूठा और  भ्रामक’ करार दिया है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक और निजी अस्पताल दोनों के लिए कुल लंबित राशि 364 करोड़ रुपए है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लंबित भुगतानों के विवरण से पता चलता है कि सार्वजनिक अस्पतालों पर 166.67 करोड़ रुपए बकाया हैं जबकि निजी अस्पतालों पर 197 करोड़ रुपए बकाया हैं।

Advertisements

डा. बलबीर ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से अब तक सरकार ने निजी अस्पतालों को 101.66 करोड़ रुपए और सरकारी अस्पतालों को 112 करोड़ यानी कुल 214.30 करोड़ वितरित किए हैं और फरवरी 2024 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा दावा प्रसंस्करण के लिए शुरू किए गए नए सॉफ्टवेयर पर स्विच करने के बाद तकनीकी गड़बड़ियां उत्पन्न हुई, जिसके परिणामस्वरूप दावा प्रसंस्करण धीमा हो गया। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचएएनए प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here