जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर ठंड के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसका शव रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जी.आर.पी. जालंधर कैंट के ए.एस.आई. मंजीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की आयु करीब 45 साल बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान में जुट गई है।