Saturday, October 24, 2026
Home National प्रयागराज में प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए कार्यों का...

प्रयागराज में प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए कार्यों का किया जिक्र, विपक्षी पार्टियों पर साधा निशाना

प्रयागराज (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: सिमरन। यूपी चुनाव अगले वर्ष हैं। इस पर सभी पार्टियों की नजर है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने प्रयागराज पहुंचे। अपने दौरे दौरान प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं को अवश्यक कौशल प्रदान करके उन्हें इस समाज में सशक्त बनाना था। इस दौरान उन्होंने ‘महिला सशक्तिकरण’ के लिए केंद्र और योगी सरकार द्वारा किए प्रयासों का जिक्र किया। इसी दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। अपने संबोधन से पहले उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं और बच्चों के साथ अनौपचारिक बातचीत भी की। कार्यक्रम में 2 लाख से अधिक महिलाएं मौजूद थीं। अपने संबोधन दौरान प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने बताया कि कैसे यूपी की योगी सरकार और केंद्र सरकार भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं को अवश्यक कौशल प्रदान करके उन्हें इस समाज में सशक्त बनाना था। इस दौरान पीएम ने 20,000 बिजनेस कॉरस्पॉडेंट-सखियों के खातों में पहले महीने के 4000 रु के वजीफे को भी मंजूरी दी और इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत उन्होंने लगभग एक लाख रुपए से अधिक की राशि भी प्रदान की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ,मथुरा की सांसद हेमा मालिनी तथा अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

Advertisements

प्रधानमंत्री ने डिजिटल बैंकिंग और मातृ वंदना योजना की ताकत बताई
संबोधन दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादातर लाभार्थी वह लड़कियां है, जिनका कुछ समय पहले तक बैंक खाता नहीं था। लेकिन आज उनके पास डिजिटल बैंकिंग की ताकत है। इसलिए अब यूपी की बेटियों ने यह तय किया है कि वह पिछली सरकारों को दोबारा सत्ता में नहीं आने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भ अवस्था के दौरान महिलाओं के बैंक खातों में 5000 रु जमा कर दिए गए हैं ताकि वह उचित आहार ले सके।
कहा-विवाह की उम्र 21 साल करने से महिलाओं को पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा, लेकिन कुछ लोगों को आपत्ति
पीएम मोदी ने कहा महिलाओं की शादी की उम्र बढ़ाने के लिए बाल विवाह रोक (संशोधन) विधायक के बारे में बोलते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महिलाओं की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने का जो फैसला लिया है ताकि जिससे महिलाओं को अपनी पढ़ाई करने का और भी समय मिल सके तथा वह अपने भविष्य में आगे बढ़ सके और हम इसके लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। पर कई लोगों को इन फैसलों से परेशानी हो रही है।
बोले-पीएम आवास योजना से हुआ महिला सशक्तिकरण
अपने संबोधन दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम आवास योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने और बुनियादी जरूरतें मुहैया कराने के लिए शुरू पीएम आवास योजना के तहत यूपी में 30 लाख से अधिक घर बन चुके हैं। करीब 25 लाख महिलाओं के नाम पर रजिस्टर हैं, जिससे आज उन्हें पूरे घर का मालिकाना हक मिला है। उन्होंने कहा यही असली महिला सशक्तिकरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here