2022 में आप, कांग्रेस, बसपा और अकाली अपने भार से औंधे मुंह गिरेंगे, भाजपा की बनेगी सरकार: भाजपा नेता

होशियारपुर: (द स्टैलर न्यूज़)। 2022 में विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और जनता इसकी घोषणा कर चुकी है। जनता के साथ-साथ अन्य पार्टियों के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थामकर इसके संकेत दे दिए हैं तथा आने वाले दिनों में पंजाब के और भी कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं। क्योंकि, नेता और जनता जानती है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने जो कहा वो करके दिखाया है। यह बात पूर्व मेयर शिव सूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू व जिला सचिव अश्विनी गैंद ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। भाजपा नेताओं ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार अपने अंतिम सांस ले रही है और जिस प्रकार दीपक बुझने से पहले अधिक रोशनी देता है उसी प्रकार मुख्यमंत्री चन्नी भी घोषणाओं से प्रदेशवासियों का पेट भरने में लगी है।

Advertisements

जहां तक आम आदमी पार्टी का सवाल है वे भी कम नहीं हैं। कभी गारंटी कार्ड तो कभी कोई नया वायदा करके जनता को भ्रमित करने में लगे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब के बारे में कोई जानकारी नहीं है तथा जनता जानती है कि आप प्रदेश को नहीं संभाल सकती। दूसरी तरफ अकाली दल और बसपा वाले भी जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं तथा लोगों का उनसे भी मोह भंग हो चुका है। यह सभी पार्टियां अपने भार से ही गिर जाएंगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता भलीभांति जान चुकी है कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से ही पंजाब की खुशहारी के लिए बेहतर प्रयास कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here