श्री राधा जन्म महोत्सव के संबंध में पंडित ब्रजमोहन के नेतृत्व में निकाली शोभायात्रा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। श्री राधा जन्म महोत्सव के शुभ अवसर पर श्री राम चरित मानव का पाठ एवं श्री राम कृष्ण के महामंत्रों का यज्ञ 5 अगस्त 2019 को सुबह 10 बजे से 6 अगस्त 2019 दोपहर 12 बजे तक कीर्तन एवं हवन न्यू सब्जी मंडी फगवाड़ा रोड रहीमपुर में संपन्न होगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए पंडित ब्रजमोहन किशोर जी (कथा वाचन) ने बताया कि आज 4 अगस्त को सायं 5 बजे सब्जी मंडी से सरकारी कालेज और शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई फिर से सब्जी मंडी में पहुंची।

Advertisements

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को प्रात: 10 बजे यज्ञ आरंभ होगा, 6 सितंबर को दोपहर 12 बजे यज्ञ की समाप्ति होगी और दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक राधा जन्म महोत्सव तथा इस उपरांत 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक राम विवाह होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here