Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh पंजाब इनफोटैक के चेयरमैन द्वारा लिखी कॉफ़ी टेबल बुक ‘साडा सोहना पंजाब’...

पंजाब इनफोटैक के चेयरमैन द्वारा लिखी कॉफ़ी टेबल बुक ‘साडा सोहना पंजाब’ हरियाणा के राज्यपाल को हरियाणा राज भवन चंडीगढ़ में की भेंट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंजाब इनफोटैक के चेयरमैन और नेचर आर्टिस्ट हरप्रीत संधू द्वारा लिखी कॉफी टेबल बुक ‘साडा सोहना पंजाब की सराहना की, जो मनोहर प्राकृतिक नज़ारों को दर्शाती है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को आज प्रातःकाल राज भवन चंडीगढ़ में पंजाब इनफोटैक के चेयरमैन हरप्रीत संधू की तरफ से उनकी लिखी कॉफी टेबल बुक भेंट की गई। हरियाणा के राज्यपाल ने हरप्रीत संधू द्वारा प्रकृति के शांत और रमणीक स्वभाव को दर्शाती इस सार्थक कॉफी टेबल बुक ‘साडा सोहना पंजाब’ को लिखने के लिए किये सहृदय यत्नों की सराहना की। आज इस कॉफी टेबल बुक को देखने से माननीय राज्यपाल ने कहा कि यह पहलकदमी निश्चित तौर पर न सिर्फ़ पंजाब बल्कि समूचे भारत के प्रकृति प्रेमियों को अद्भुत प्रकृति के नज़दीक जाने के लिए मदद करेगी। इस पुस्तक में मनमोहक प्राकृतिक स्थानों को देखने, घनी आबादी वाले हरे जंगलों के सुंदर नज़ारे मानने, अमीर आलीशान दरियाओं के चमकदार बहाव के साथ बहती नदियों को बड़े उचित और दिलकश अंदाज़ में पेश किया गया है।
इस कॉफी टेबल बुक में मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा लिखी प्रस्तावना और पंजाब के राज्यपाल और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह के महत्वपूर्ण संदेश दर्ज हैं। पुस्तक में पंजाब के विभिन्न दिलकश स्थानों को 133 पेजों पर बड़े मनमोहक अंदाज़ में दर्शाया गया है और पंजाब के प्रकृति प्रेमियों की तरफ से अदृश्य रमणीक प्राकृतिक नज़ारों का आनंद मानने और राज्य में पर्यटन की संभावनाओं को प्रफुलित करने की तरफ इशारा करती है। कॉफी टेबल बुक में गुरू नानक देव जी के फलसफे को भी बहुत ख़ूबसूरती से संजोया गया है जो इस बात पर ज़ोर देता है कि परमात्मा अपनी सारी रचना में विराजमान है, ‘पवन हमारा गुरू है, पानी हमारा पिता है और धरती हमारी माता है ’’ और इस तरह पंजाब के लोगों को प्रकृति में सृजनहार की अटल मौजूदगी के रूप में और प्रति प्यार भरा सम्बन्ध रखने के लिए प्रेरित करेगी। कॉफी टेबल बुक ‘साडा सोहना पंजाब’ के लेखक हरप्रीत संधू ने हरियाणा के राज्यपाल को कॉफी टेबल बुक की पेशकारी के दौरान बताया कि यह पुस्तक नदियों, डैमों और दरियाओं की अद्भुत सुंदरता को दर्शाती प्रकृति के विलक्षण सुंदर स्थानों, लोगों की तरफ से अनदेखी झीलों को पेश करने के उद्देश्य से तैयार की है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here