जालंधर में सप्ताह के पहले दिन सुबह छाई गहरी धुंध

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अभिषेक कुमार। जालंधर में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सुबह गहरी धुंध छाई रही। मौसम विभाग की मानें तो दोपहर के समय धूप खिली रहेगी। इस दौरान कुछ समय के लिए अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। लेकिन फिलहाल लोगों को इस कारण सर्दी से निजात मिलने वाली नहीं है। कारण दिन भर शीत लहर का प्रकोप भी बरकरार रहेगा। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतर दिन धूप खिली रहेगी। दरअसल, रविवार को दोपहर के समय आसमान में बादल छाए रहने तथा कुछ इलाकों में हुई मामूली बूंदाबांदी के बाद ठंड बढ़ गई थी।

Advertisements

इस दौरान दिन भर अधिकतम 13.80 तथा न्यूनतम 5.50 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों में बढ़ रहे हवा के दबाव तथा शीत लहर का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह के अंत तक मौसम फिर से करवट लेगा। जिसके तहत आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना भी प्रबल है। इस बीच न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here