Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों को नए मतदाताओं की पहचान कर...

शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों को नए मतदाताओं की पहचान कर उनका पंजीकरण करवाने की अपील

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस. करुणा राजू ने आज विद्यार्थियों और कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से सम्बन्धित विभिन्न विभागों से अपील की कि वह 18 साल की उम्र के नए मतदाताओं की पहचान कर उनका पंजीकरण करने में उनकी मदद करें, जिससे योग्य मतदाताओं के 100 फ़ीसदी पंजीकरण को सुनिश्चित बनाया जा सके। सीईओ डॉ. राजू आज अपने कार्यालय में अतिरिक्त सीईओ अमित कुमार के साथ तकनीकी शिक्षा, रोजग़ार सृजन, खेल, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, श्रम विभाग और सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण आदि सहित विभिन्न विभागों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जि़क्रयोग्य है कि सीईओ ने 21 दिसंबर को नए मतदाताओं की पहचान के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया था।
सीईओ डॉ. राजू ने कहा कि इन विभागों के पास युवा मतदाताओं का सारा डेटा मौजूद है और यह विभाग सीईओ कार्यालय के साथ मिलकर अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं के पंजीकरण करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने इन विभागों के प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए प्रयास करने की हिदायत की। सीईओ कार्यालय द्वारा हर तरह के सहयोग का आश्वासन देते हुए डॉ. राजू ने कहा कि वह प्रत्येक सम्बन्धित यूनिट के लिए ब्लॉक लेवल अफ़सर (बी.एल.ओज़) तैनात करेंगे, जिससे नए मतदाताओं को अपनी वोट रजिस्टर करने के समय किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने इन विभागों को 1 जनवरी, 2002 से 31 दिसंबर, 2003 के दरमियान जन्म लेने वालों का डेटा मुहैया करवाने के निर्देश भी दिए, जिससे उनका पता लगाया जा सके और फोटो वोटर कार्ड बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक बार सारा डेटा एकत्र होने के उपरांत इसकी अच्छी तरह से जाँच की जाएगी। बताने योग्य है कि योग्य व्यक्ति ऐंडरॉयड और आईओएस पर उपलब्ध वोटर हेल्पलाइन ऐप्लीकेशन का प्रयोग करके अपना वोटर कार्ड बना सकते हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here