Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने संभाला कैबिनेट मंत्री का पद

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने संभाला कैबिनेट मंत्री का पद

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान और चुनाव संबंधी विभाग की कमान मिलने के बाद आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में अपना पद संभाल लिया। अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए स. जौड़ामाजरा ने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए अपनी समूची ज़िम्मेदारियां समर्पण भावना और लगन से निभाएंगे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार लोगों को उच्च-मानक की स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह तत्पर है और लोगों के घरों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अपने चुनावी मैनीफ़ैस्टो में किया गया एक-एक वायदे को पूरा करेगी। पद संभालने के मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ उनके पारिवारिक सदस्य और प्रशंसक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here