Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh पीएसआईडीसी के अध्यक्ष के.के. बावा ने निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता...

पीएसआईडीसी के अध्यक्ष के.के. बावा ने निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम (पी.एस.आई.डी.सी.) के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा ने आज यहाँ उद्योग भवन में निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान चेयरमैन के.के. बावा ने बोर्ड को बताया कि पी.एस.आई.डी.सी. ने 2021-22 (30.11.2021 तक) के दौरान बॉन्ड धारकों के साथ वन टाईम सेटलमेंट (ओ.टी.एस.) की, जिससे 13.96 करोड़ रुपए की देनदारी का निपटारा किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप ब्याज के तौर पर लगभग 8.73 करोड़ रुपए की बचत हुई है। उन्होंने आगे कहा कि कॉरपोरेशन ने वर्ष 2021-22 (30.11.2021 तक) के दौरान ऋण/इक्विटी से 9.29 करोड़ रुपए की वसूली भी की है, जिसमें 3.19 करोड़ रुपए भी शामिल हैं, जो इक्विटी 2018 के लिए ओटीएस नीति के अंतर्गत वसूले गए हैं।

Advertisements

श्री बावा ने बोर्ड के सदस्यों को आगे बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पंजाब में उद्योगों को पुनर्जीवित और पुनरूद्धार के लिए ओ.टी.एस. नीति-2021 की घोषणा की है, जिससे पीएसआईडीसी और पंजाब वित्तीय निगम (पीएफसी) की ऋण लेने वाली कंपनियों के उद्यमियों को एक विशेष अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल कॉरपोरेशनों और निजी निवेशकों के दरमियान लम्बित मुकदमेबाज़ी को सुलझाने के साथ-साथ पंजाब राज्य में व्यापार-अनुकूल माहौल सृजन करने में सहायक होगी। बैठक के दौरान अन्यों के अलावा प्रबंध निदेशक सिबिन सी, आई.ए.एस. और निदेशक शिवरिन्दर उप्पल, राजेश घारू, बलजिन्दर सिंह जंडू, विशेष रूप से शामिल ए.एम.डी., पी.एस.आई.ई.सी. परमवीर सिंह, आई.ए.एस., अंडर सेक्रेटरी उद्योग एवं वाणिज्य मोनिका सरीन, लेखा सह कानूनी सलाहकार एस.के. अहुजा और कंपनी सचिव सुकृति सैनी सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here