
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शुक्रवार को जालंधर दौरे पर थे। पीएपी काम्पलैक्स में पुलिस जवानों के लिए बड़े ऐलान करने के बाद उन्होंने श्री गुरु रविदास धाम में शीश निवाया और उसके बाद अकाली नेता सेठ सतपाल मल को कांग्रेस में शामिल करवाया। इस दौरान उनके साथ जालंधर पश्चिमी से विधायक सुशील रिंकू, शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालिया, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर समेत कई नेता मौजूद थे।

बता दें कि सेठ सतपाल मल पहले कांग्रेस में ही थे लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में करतारपुर से टिकट न मिलने से नाराज होकर अकाली दल में शामिल हो गए थे। बाद में अकाली दल ने उन्हें करतारपुर से टिकट दी थी लेकिन वे चुनाव हार गए थे। इस बार अकाली दल ने उनकी टिकट काट दी थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है। जालंधर में उनके कार्यक्रम में अर्बन एस्टेट फेस वन में लुभाना भवन का नींवपत्थर रखना भी शामिल है। इसके पश्चात में डेरा सचखंड बल्ला जाएंगे।












