Friday, October 30, 2026
Home Latest जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 4.8 किलोग्राम गांजा के साथ महिला नशा तस्कर...

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 4.8 किलोग्राम गांजा के साथ महिला नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़े अभियान में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मकसूदां इलाके में 4.8 किलोग्राम गांजा जब्त कर एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान शिवानी कुमारी पत्नी शाहिद अब्दुल (निवासी नवाबगंज, जिला कटियार, बिहार तथा मौजूदा निवासी कपूरथला रोड, करतारपुर, रेलवे स्टेशन के पास) के तौर पर हुई है। एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण हरकमलप्रीत सिंह खख ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई एस.पी. इन्वेस्टिगेशन जसरूप कौर बाठ और डीएसपी करतारपुर सुरिंदर पाल ढोगडी की निगरानी में की गई है। उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह एस.एच.ओ. मकसूदां के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम ने अमानतपुर क्षेत्र के गांव सरायखास में एक महिला को रोका, जो एक संदिग्ध प्लास्टिक बैग लेकर आ रही थी।

Advertisements

तलाशी लेने पर उससे 4.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20, 61 और 85 के तहत पुलिस स्टेशन मकसूदां में मामला दर्ज किया गया है (एफआईआर नंबर 30, दिनांक 15.02.2025) महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस रिमांड के लिए उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। एस.एस.पी. खख ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस टीम का उद्देश्य पूरी नशा सप्लाई चेन को पर्दाफाश करना है। टीम को जांच के दौरान महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जालंधर ग्रामीण पुलिस समाज से नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और अवैध नशा व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here