Tuesday, October 27, 2026
Home Punjab एडवोकेट पियूष मनचंदा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात

एडवोकेट पियूष मनचंदा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से की मुलाकात

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा संगठन को मजबूत करने और मोदी सरकार की जनहितेषी नीतिओ को घर-घर तक पहुँचाने के लिए हर कार्यकर्ता जीजान से कार्य कर रहा है।उक्त बातें भाजपा के जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा ने शनिवार को भाजपा के पंजाब प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से जालंधर में मुलाकात करने के उपरांत कपूरथला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। पियूष मनचंदा ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ विचार-विमर्श किया गया और गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें इस वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों संबंधी प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर केंद्र सरकार की सात सालों की उपलब्धियों को घर-घर पहुँचाने और विधान सभा चुनावों की तैयारियों संबंधी अभी से जुट जाने के लिए कहा गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा का एक-एक वर्कर पूरी तरह से डट गया है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इसके लिए भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पासी के नेतृत्व में पार्टी का एक-एक वर्कर जनता की सेवा में लगा हुआ है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा को कार्यकर्ताओं की कार्यशैली और मजबूत संगठनात्मक ढांचे पर पूरा विश्वास है और वह कांग्रेस के कुशासन से जनता को निजात दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर उतर कर आगामी दिनों में कांग्रेस की नाकामियों की गठरी को जनता के सामने खोलेंगें। भाजपा प्रदेश में जनसमर्थन से बहुमत हासिल कर पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत व सटीक निर्णय के चलते युवा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा, वह करके दिखाया है। भारत को विश्व-गुरु तथा विश्व-शक्ति बनाने के लिए जनता के साथ किए वादे को पूरा करने में उनका साथ देने के लिए आज देश के नौजवान और जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए आगे आ रहे हैं। लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। मनचंदा ने कहा कि प्रदेश में इस वक्त राजनीतिक परिस्थितयां भाजपा के अनुकूल हैं और 2022 के चुनाव में भाजपा की जीत की सुगंध महसूस की जा सकती है। पांच साल की कांग्रेस सरकार की अराजकता के चलते जनता में उनका ग्राफ निम्न स्तर पर है। कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। अन्य विपक्षी दल भी इस चुनाव के अखाड़े में खोखले दावों के साथ बेअसर नजर आ रहे हैं। कुछ विपक्षी दल जिनकी अपने राज्यों की राजनीतिक छवि खत्म हो चुकी है, वह पंजाब में पैर जमाने की कोशिश कर रहे है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी गिरावट आई है। भाजपा सरकार में दोनों क्षेत्रों को महत्व देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा शांति और साम्प्रदायिक सौहाद्र्र के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। हम हर कीमत पर समाज के सभी वर्गों के बीच भाईचारा सुनिश्चित करेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here