Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir सेना ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों को गर्म कपड़े बांट...

सेना ने झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों को गर्म कपड़े बांट मनाया नववर्ष

जम्मू/ राजौरी (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। भारतीय सेना की टाउन रेजिमेंट ने राजौरी नगर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आते हुए कड़ाके की सर्दी के मद्दनजर के बीच साल के पहले दिन गर्म कपड़े बांटे।

Advertisements

कपड़ों को भारतीय सेना की फील्ड रेजिमेंट द्वारा वितरित किया गया गया जो राजौरी नगर की सुरक्षा की भी देखभाल करती है और इसे टाउन रेजिमेंट माना जाता है। इस पहल के तहत बटालियन के जवानों ने राजौरी कस्बे के विभिन्न स्लम इलाकों का दौरा किया और गरीब परिवारों के बीच छोटे-बड़े उन्नी स्वेटर, अन्य गर्म कपड़े बांटे। सेना अधिकारी ने कहा कि हम लोग सर्द मौसम से बचने के लिए अपने मनपसंदीदा गर्म कपड़े पहनते हैं और यह लोग नदी नालों के किनारे झुग्गियों झोपड़ियों में जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं और कईं खुले में रात गुजारते हैं। हमने साल का पहला दिन इन लोगों में गर्म कपड़े बांट कर मनाया। आने बाले दिनों में भी ऐसी मदद के लिए कदम बढ़ाया जाएगा। हम लोगों को गरीब लोगों की मदद के लिए आना चाहिए। गरीब झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने कड़ाके की ठंड के मौसम में मदद के लिए हाथ बढ़ाने के लिए सेना के जवानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोगों सेना पर फक्र है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here