पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की विशेष बैठक चंडीगढ़ में हुई आयोजित

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के आदेशानुसार पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में पंजाब प्रभारी ठाकुर बलविंदर सिंह सम्भयाल के दिशा-निर्देशों पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की एक विशेष बैठक का आयोजन पंजाब अध्यक्ष निर्मल कैडा की अध्यक्षता में हुई। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष वा माझा दोआबा जोन के प्रभारी सुभाष भार्गव भी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य 2022 के पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूती प्रदान करना था । उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा बैठक में दिल्ली से आए चुनाव प्रबंधक प्रभारी विष्णु कुमार, पंजाब महिला प्रभारी ज्योति खन्ना, प्रदेश महिला सेवा दल अध्यक्ष सुखजीत कौर सुखी, प्रदेश यंग ब्रिगेड प्रभारी नरेंद्र भाटी, प्रदेश यंग ब्रिगेड अध्यक्ष प्रिंस रसरानिया के अलावा प्रदेश महासचिव चरण कमल धीमान, सचिव ओम प्रकाश खिची, वरिष्ट नेता ठाकुर साहब सिंह, लीला वर्मा, रनजीत सिंह ,रमेश कुमार तथा जिला अध्यक्ष सतपाल लाली लुधियाना, गुलशन कुमार पठानकोट, योगराज शर्मा अमृतसर के अलावा महिला सेवा दल एवं यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी शामिल थे।

Advertisements

बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से 2022 के विधान सभा चुनाव को तेज गति प्रदान करने हेतु पंजाब के तीनों जोन मे चुनाव प्रबंधन नियत्रण कक्ष स्थापित करके संगठन को पहले से भी तेज गति प्रदान करने के लिए शुरुआत मे जालंधर में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here