महिलाओं के मान-सम्मान व आत्मरक्षा के लिए भाजपा जरूरी: खोजेवाल

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंडीगढ़ मेयर पद पर एक महिला को मनोनीत किये जाने का स्वागत करते हुए मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन व भाजपा के जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार माननीय प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी के नेतृत्व में भाजपा में महिलाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। आधी आबादी पूरा हक का नारा भाजपा सरकार ही साकार कर सकती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रदेश में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और हर मोर्चे पर महिलाएं अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं तथा बालिकाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। इनके लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ बेटियों तथा महिलाओं को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं तथा बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रही है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि महिलाये अलग-अलग क्षेत्रों में आगे आकर अपनी योग्यता का प्रदर्शन करें।उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से मेक इन इंडिया के तहत भारत वैक्सीन,पीपीई किट और मास्क ना केवल अपने लिए बना रहा बल्कि विदेशों में भी उसकी आपूर्ति की है ।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का हमेशा से विशेष स्थान रहा है और हमारे यहां नारियों की पूजा की जाती रही है।नारी को सृष्टि का आधार भी कहा गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई काम किए।पहले की सरकारों में नौकरी जाति और चढ़ावे के नाम पर मिलती थी लेकिन मोदी की भाजपा सरकार ने ईमानदारी से महिलाओ के लिए जो योजनाए चलाई है उन्हें पूरा भी किया है। खोजेवाल ने कहा कि मातृ शक्ति से बदलाव लाया जा सकता है। मातृ शक्ति पंजाब में बदलाव चाहती है। महिलाओं को एकजुट होकर भाजपा को पंजाब में लाना है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं को चलाया है। महिलाओं के मान-सम्मान व आत्मरक्षा के लिए भाजपा जरूरी है। उन्होंने कहा कि सूबे की कांग्रेस सरकार में आपसी लड़ाई चल रही है। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। सरकार आपसी लड़ाई में उलझी हुई है। प्रदेश में महिलाएं महफूज नहीं है। ऐसी सरकार को सबक सिखाने के लिए चुनाव आ रहा है। महिला एक मातृ शक्ति है। मातृ शक्ति से बदलाव लाया जा सकता है। प्रदेश में मातृ शक्ति से बदलाव लाकर भाजपा की सरकार लानी है। मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलाई है। महिलाओं की भागीदारी और उनके सम्मान के लिए मोदी सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं को बूथ स्तर तक जाकर भाजपा की नीतियों के बारे में बताना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here