Thursday, October 29, 2026
Home Politics सुंदर शाम अरोड़ा का वीडियो कांग्रेस की खराब राजनीति का साक्ष्य: जिम्पा

सुंदर शाम अरोड़ा का वीडियो कांग्रेस की खराब राजनीति का साक्ष्य: जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चुनाव आयोग द्वारा पिछले शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आचार संहिता लगा दी गई थी और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभा और रैलियों पर भी रोक लगा दी गई थी। इसी बीच सुंदर शाम अरोड़ा का वीडियो लीक हो गया है जिसमें वह लोगों को चेक बांटते नजर आ रहे हैं और इतना ही नहीं वह लोगों से कैमरे बंद करने का इशारे कर रहे हैं। होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ब्रह्म शंकर जिम्पा ने सुंदर शाम अरोड़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की घटिया नीतियां पहले से ही स्पष्ट थीं और अब इस वीडियो से तस्वीर ओर साफ हो गई है।

Advertisements

नियमों को तोड़ना शर्म की बात है। श्री जिम्पा ने यह भी कहा कि इस बार जनता कांग्रेस सरकार को अच्छा सबक सिखाएगी। कांग्रेस सरकार को पंजाब के भविष्य में कोई दिलचस्पी नहीं है, उनका एकमात्र उद्देश्य खराब राजनीति करना है जैसा कि आज लीक हुए वीडियो से पता चलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here