Monday, October 26, 2026
Home Latest बच्चों के विकास के लिए केन्द्र की मोदी सरकार हर स्तर पर...

बच्चों के विकास के लिए केन्द्र की मोदी सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है: खन्ना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला होशियारपुर प्रभारी व पूर्व चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड जवानहर लाल खुराना को भारत सरकार की तरफ से बोर्ड ऑफ मैनेजमैंट ऑफ नैशनल चिल्ड्रन फंड का दो साल के लिए सदस्य मनोनित किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर जिला भाजपा की तरफ से स्थानीय लोक निर्माण घर के विश्राम गृह में उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर जवाहर लाल खुराना ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसे पूरी ईमानदारी व मेहनत के साथ निभाएंगे। श्री खुराना ने बताया कि बच्चों की भलाई से जुड़ी समस्त भलाई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा और जो भी नई योजनाएं बनाई जाएंगी उनके लिए फंड मुहैया करवाए जाएंगे।

Advertisements

जवानहर लाल खुराना बोर्ड ऑफ मैनेजमैंट ऑफ नैशनल चिल्ड्रन फंड के सदस्य मनोनित

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रयासरत हैं और खासकर बच्चों के विकास और पोषण तथा उनके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने हेतु भलाई योजनाएं शुरु की गई हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय अग्रवाल, मेयर शिव सूद, महामंत्री गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डी.एस. बागी, कमलजीत सेतिया, संजीव पचनंगलां, दीपक प्रभाकर, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, पार्षद निपुण शर्मा, अजय चोपड़ा, चेतन सूद, राज कुमार महिलांवाली, रविंदर फौजी जनौड़ी, भारत भूषण वर्मा, जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here