जितेंद्र बबलू कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल, तीक्षण सूद ने किया स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस नेता व समाज सेवक जितेंद्र बबलू (पुरी) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की हाजरी में भाजपा का दामन थामा है। उनके साथ उनके अन्य दर्जनों साथियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि बबलू पूरी के भाजपा में शामिल होने से विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी मजबूती मिलेगी। कार्यप्रणाली लोगों के हित में नहीं है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व तीक्ष्ण सूद के कामों तथा नीतियों ने उन्हें भाजपा में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरे और भी बहुत से साथी भी भाजपा में शामिल होंगे।

Advertisements

उनके साथ पवन चोपड़ा, अमीर सिंह ठाकुर,जोगिन्दर पाल अरोड़ा, पम्मी गुलेरिया, युगेश शर्मा, ओम प्रकाश, मनप्रीत सिंह, संजय कपूर, पंडित चुन्नी लाल, डॉक्टर परवीन राणा, रमेश कुमार शर्मा, संजय गुप्ता, सुदर्शन शर्मा, रविंद्र मास्टर, विकास त्रिखा, आर. सी.भट्टी ने भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर शिव सूद, विजय पठानिया, विनोद परमार, मीनू सेठी, सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गैंद, अर्चना जैन, यशपाल शर्मा, जीवेद सूद, मेघा शर्मा, मोहिंदर पाल सैनी, कमल वर्मा, अश्वनी ओहरी, परमिंदर सिंह बजाज, पुनीत शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here