Tuesday, October 27, 2026
Home Latest पंजाब में अब 20 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव

पंजाब में अब 20 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में विधानसभा चुनाव अब 14 फरवरी को नहीं बल्कि 20 फरवरी को होंगे। चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। सभी 117 सीटों पर मतदान एक साथ होगा।

Advertisements

बता दें कि श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव 16 फरवरी को है, जिसे लेकर श्री गुरु रविदास भाईचारे में चुनाव की तारीख 14 फरवरी को लेकर रोष था, क्योंकि पंजाब से लाखों श्रद्धालु गुरु रविदास जी के जन्मस्थान के दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस में जाते हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने भी रोष जताया था और चुनाव आयोग से चुनाव की तारीख बदलने की मांग की थी। अब 25 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 1 फरवरी तक दावेदार नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here