भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल विभिन्न धार्मिक स्थानों पर हुए नतमस्तक

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। विधानसभा हलका कपूरथला से भारतीय जनता पार्टी की और से टिकट दिए जाने के बाद भाजपा उमीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल ने परमात्मा का शुक्राना करने के लिए शहर के अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर नतमस्तक होकर परमात्मा का शुक्राना किया। सबसे पहले रणजीत सिंह खोजेवाल सत्यनराय मंदिर में भाजपा लीडरशिप के साथ नतमस्तक हुए और माता रानी का शुक्राना करते हुए विधान सभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर कमेटी की और से खोजेवाल को माता रानी की चुनरी भेंट कर सम्मान दिया गया। ऐसी तरह खोजेवाल अपनी पूरी टीम के साथ स्टेट गुरुद्वारा में नतमस्तक हुए और श्री गुरु साहिब का शुक्राना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस गुरुद्वारा साहिब में भी खोजेवाल की सिरोपा भेंट कर सम्मान दिया गया। इसके बाद खोजेवाल ने ऐतिहासिक मंदिर माता भद्रकाली में नतमस्तक होकर माता रानी का शुक्राना किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर कमेटी की और से खोजेवाल को माता रानी की चुनरी भेंट कर सम्मान दिया गया।

Advertisements

भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल ने विधान सभा हलका कपूरथला से भारतीय जनता पार्टी की और से टिकट दिए जाने के लिए पार्टी हाईकमांड का धन्यवाद करते हुए कहा कि हलके के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से विधान सभा हलका कपूरथला से सीट जीत कर भाजपा की झोली में डालेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल, भाजपा एनजीओ सेल के प्रदेश सह मंत्री राजेश मनन, भाजपा आईटी सोशल मीडिया सेल के प्रदेश को कन्वीनर अमरदीप गुजराल विक्की, जिला महासचिव एडवोकेट चन्दर शेखर, जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा, जिला सचिव रिम्पी शर्मा, भाजपा के सीनियर नेता जगदीश शर्मा, भाजपा नेता बॉबी शर्मा, जिला उप प्रधान अशोक माहला, नरेश सेठी, राकेश गुप्ता, राजिंदर सिंह धंजल, महिंदर सिंह ब्लेर, राधे शाम, राज कुमार, हिन्द भूषण, दिनेश आनंद, कुमार गौरव महाजन, मास्टर धर्मपाल, चेतन मलन, मनराज सिंह खोजेवाल, सनी बैंस, शाम भूटानी, डा.अमर, सरबजीत सिंह दिओल, धर्मवीर बॉबी, कुसम पसरीचा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here