सुमंग शर्मा युवा मोर्चा मंडल कपूरथला के अध्यक्ष नियुक्त

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भारतीय जनता पार्टी कपूरथला की तरफ से युवा व तेज तरार नेता सुमंग शर्मा को युवा मोर्चा मंडल कपूरथला का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर रौनक का माहौल देखा गया। इस मौके पर सुमंग शर्मा ने पार्टी हाईकमान व जिला कपूरथला के युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू रावलपिंडी, मंडल कपूरथला अध्यक्ष चेतन सूरी का तहदिल से धन्यवाद किया। सुमंग शर्मा ने पार्टी हाईकमान को यह आश्वासन दिया कि युवा शक्ति को अपने तन-मन से बढ़ावा देंगे व आने वाले विधानसभा चुनावों में युवा शक्ति द्वारा घर-घर में पार्टी की विचारधारा को पहुंचाएंगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here