Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir कालाकोट में अवैध शराब की 108 बोतलें बरामद , टाटा मोबाइल जब्त

कालाकोट में अवैध शराब की 108 बोतलें बरामद , टाटा मोबाइल जब्त

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए कालाकोट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत से एक टाटा मोबाइल की जांच के दौरान अवैध शराब की 108 बोतलें बरामद की हैं। बुधवार को थाना क्षेत्र राजौरी के अंतर्गत पुलिस टीम ने अवैध शराब की 57 बोतलें जम्मू-राजौरी राजमार्ग पर नाका लगाकर बरामद की थी। तस्कर जिस स्कूटर पर शराब लाद कर ले जा रहा था उसे भी जब्त कर लिया गया बुधवार को पुलिस थाना राजौरी के अधीन इंचार्ज पुलिस पोस्ट चिंगस चटियाड़ सबइंस्पेक्टर साहिल चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव कल्लर में नियमित नाका चेकिंग ड्यूटी पर थी।

Advertisements

वहीं वीरवार को पुलिस थाना व एमसी कालाकोट के अंतर्गत चकली मोहल्ला के कालाकोट-रियासी सडक़ मार्ग पर दीपक पठानिया पुलिस थाना प्रभारी कालाकोट की रेखदेख में एएसआई काली दास व पीएसआई अमित राध्य ने अन्य जवानों के साथ रूटीन चेकिंग के लिए विशेष नाका लगा रखा था। और साथ ही पुलिस को गुप्त सूचना भी थी कि शराब तस्कर इसी मार्ग से आ रहा है। जवानों ने कालाकोट की तरफ से आने बाले वाहन संख्या न. जेके 11 डी-3058 की जांच की तो इसी दौरान अवैध ढंग से रखी 108 बोतले शराब बरामद की और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तस्कर की पहचान रिंकू कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी दाली कालाकोट जिला राजौरी के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेकर वाहन जब्त कर थाने ले आई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here