वैलेंटाइन स्पैशल: 90 वर्षीय बुजुर्ग ने घर के आंगन में टांग रखी हैं पत्नी की अस्तियां

नई दिल्ली (द स्टैल न्यूज़)। आज 14 फरवरी वैलेंटाइन-डे है। इस दिन प्रेमी एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन अगर प्यार सच्चा हो तो मरने के बाद भी 2 प्यार करने वाले एक-दूसरे से जुदा नहीं होते। ऐसा ही एक उदाहरण बिहार के पूर्णियां में देखने को मिला है। यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी के मरने के बाद भी उसकी अस्थियां संभाल कर रखी है।

Advertisements

सिपाही टोला के रहने वाले वरिष्ठ साहित्यकार भोलेनाथ अलोक (उम्र 90 साल) की पत्नी की मौत 32 साल पहले हुई थी। अटूट प्यार के चलते दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें खाई थी। भोलेनाथ अलोक बताते हैं कि उनकी पत्नी ने कहा था कि वह सुहागिन मरना चाहती थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इसलिए उनकी अस्थियां पेड़ पर लटका रखी हैं। प्यार में किए गए वादे के चलते उनके पति ने बच्चों से उनकी अस्थियों के संग विदा करने की इच्छा जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here