Monday, October 26, 2026
Home Chandigarh ध्वनि प्रदूषण फैलाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों को 12 नोटिस जारी:...

ध्वनि प्रदूषण फैलाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों को 12 नोटिस जारी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। चल रहे चुनाव अभियानों के दौरान चुनाव प्रचार के दौरान उत्पन्न होने वाले शोर के डेसिबल को निर्धारित सीमा से न बढऩे देने को सुनिश्चित बनाने के मद्देनजऱ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ध्वनि प्रदूषण की निगरानी करने के लिए पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) के विभिन्न दल तैनात किए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब डॉ. एस. करुणा राजू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) की हिदायतों को लागू करते हुए चुनाव प्रचार के दौरान उत्पन्न होने वाले ध्वनि प्रदूषण की निगरानी के लिए प्रत्येक जि़ले में पीपीसीबी से एक नोडल ऑफि़सर तैनात किया गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से अब तक विभिन्न राजनीतिक दलों को ध्वनि प्रदूषण फैलाने के लिए 12 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी को 5 नोटिस, कांग्रेस को 3, अकाली-बसपा को 2, पीएलसी-भाजपा को 1 नोटिस और निर्दलीय प्रत्याशी परमजीत सिंह को एक नोटिस जारी किया गया है। डॉ. राजू ने आगे बताया कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पंजाब भर में चुनाव प्रचार के दौरान लगातार ध्वनि प्रदूषण संबंधी निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ बनती कार्यवाही को सुनिश्चित बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here