वाशिंगटन (द स्टैलर न्यूज़)। अमरीका में एक महिला टीचर ने छात्रों को केक में अपने पति का स्पर्म मिलाकर दे दिया। ये मामला सामने आने के बाद उसे नौकरी से इस्तीफा देना पड़ा। महिला पर बच्चों के रेप और यौन शोषण में शामिल होने के भी आरोप लगे। महिला ने अपने ऊपर लगे कई आरोपों को स्वीकार कर लिया है। अब महिला को 41 साल की जेल की सजा हुई है। लुसियाना में रहने वाली इस महिला का नाम सिंधिया पर्किस है। सिंथिया पार्किस एक स्कूल में पढ़ाती थी, जहां छात्रों को कपकेक में उसने अपने पति के स्पर्म को मिलाकर दे दिया। इस मामले में साल 2019 में सिंथिया पार्किस और उसके पति डेनिस को गिरफ्तार कर लिया गया। डेनिस एक पुलिस अफसर था, जो अब सिंधिया से तलाक ले चुका है। जांच में पता चला कि सिंधिया यौन शोषण और बच्चों की अश्लील वीडियो बनाने जैसे अपराध में भी शामिल थी। हालांकि, पहले तो सिंधिया ने इन आरोपों से इनकार किया लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बीते हफ्ते कोर्ट ने छात्रों के केक में स्पर्म मिलाने के मामले में सिंथिया को 1 साल की सजा सुनाई और बाकी 40 साल की सजा उसे यौन अपराधों में शामिल होने की वजह से दी। अब अगली सुनवाई पर सिंथिया अपने पूर्व पति के इस केस में शामिल होने के मामले पर बयान देगी। सिंथिया और डेनिस को शुरू में रेप, चाइल्ड पॉर्नोग्राफी सहित 150 गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ा। सिंथिया को पहले 72 साल की जेल होने वाली थी, मगर खुद से जुर्म कबूलने की वजह से उसकी सजा 41 साल कर दी गई है।