माता स्वर्ण कौर पंच तत्व में विलीन, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई

antim-sanskar-mata-swaran-kaur-village-satour-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर प्रैस क्लब के प्रधान बलजिंदरपाल सिंह की माता स्वर्ण कौर का आज 11 सितंबर को उनके गांव सतौर में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे बलजिंदरपाल सिंह ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि भेंट की।

Advertisements

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, मेयर शिव सूद, द स्टैलर न्यूज़ के संपादक संदीप शर्मा, होशियारपुर न्यूज़ के संपादक बिट्टू कश्यप, अकाली दल के जिला अध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई, भाजपा नेता संजीव तलवाड़, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रैहल, आप नेता संदीप सैनी, भाजपा नेता भारत भूषण वर्मा, आम आदमी पार्टी नेता परमजीत सिंह सचदेवा, जसवीर सिंह राजा, पार्षद निपुण शर्मा, मदन लाल सूद, अजविंदर सिंह, अवतार सिंह जौहल, हरजिंदर सिंह धामी, हरजीत सिंह मठारु, गगन बत्तरा, गुलशन राय मोंटी पासी, सेठ नवदीप अग्रवाल, प्रैस क्लब सचिव लाला नरेन्द्र मोहन शर्मा, डा. संजीव बख्शी, वरिंदर पंडित, बरजिंदरजीत सिंह, मनोज शर्मा, डा. पंकज शर्मा, अश्विनी ओहरी, अवतार तारी के अलावा बड़ी संख्या में शहर व गांवों की सामाजिक, धार्मिक एवं राजनितिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने माता स्वर्ण कौर को अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिवार के साथ दुख सांझा किया तथा उन्हें दुख सहन करने की परमात्मा से प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here