कोर्ट जाएंगे विधायक

court

कुल्लू (वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा): नाचन के विधायक विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि लो.नि.वि. लोगों को झूठी आर.टी.आई. दे रहा है। जिसको लेकर वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। विधायक वन विश्राम गृह चैलचैक में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खंडैल पुल का निर्माण नहीं होने पर स्थानीय लोगों को लो.नि.वि. गोहर गलत आरटीआई दे रहा है। इस गलत सूचना ने स्वर्गीय विधायक की ईमानदारी और उनकी कर्मठता को ठेस पहुंचाई है। वहीं विभाग के अधिकारियों ने गलत सूचना देकर सूचना के अधिकार कानून की धज्जियां उड़ाई हैं। खंडैल पुल का विभाग के पास कोई भी रिकॉर्ड नहीं है। इस पुल का शिलान्यास स्वर्गीय विधायक दिले राम ने लो.नि.वि. गोहर के तत्कालीन अधिशाषी अभियंता ठाकर दास और सहायक अभियंता गंगा राम आजाद के समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता के समक्ष सितंबर 2012 को कर चुके हैं। इस मौके पर नाचन भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल, पूर्व भाजपा चैलचैक जोन अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, ललित कुमार और सोमदत्त समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here