यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है: आचार्य राजेन्द्र प्रसाद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर में अग्नि प्रज्ज्वलित करके श्री रुद्रचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वेद पाठियों ने मंत्रोच्चारण से अग्नि देव को हवन कुंड में स्थापित किया और मंगल कामना की। इस दौरान महिला संकीर्तन मंडली ने संकीर्तन किया। इस अवसर पर आचार्य राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है। इसके कुछ भाग विशुद्ध आध्यात्मिक हैं, अग्नि पवित्र है और जहां यज्ञ होता है वहं संपूर्ण वातावरण पवित्र और देवमय बन जाता है। इस दौरान अनिल अग्रवाल एवं मनु अग्रवाल लुधियाना वालों ने मुख्य यजमान के रुप में उपस्थित होकर हवन शुरु करवाया।

Advertisements

प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने शहर निवासियों से आह्वान किया कि वह समय पर पहुंचकर यज्ञ का लाभ लें और प्रभु कृपा प्राप्त करें। इस मौके पर भाविप अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, निखिल अग्रवाल, अशोक कुामर, राजीव शर्मा, गोपी शर्मा, अश्विनी शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, रमेश गंभीर, नील शर्मा, रमन सैनी, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता, बृज बिहारी, विनोद शर्मा, रमेश शर्मा, शाम मोदगिल, भैवव शर्मा, साहिल शर्मा, विशाल वालिया, एवं रिश्व अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here