Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur मास्टर स्टेट गेम्स में होशियारपुर की सुखविंदर, अरविंदर और इंद्रजीत ने गोल्ड...

मास्टर स्टेट गेम्स में होशियारपुर की सुखविंदर, अरविंदर और इंद्रजीत ने गोल्ड जीतकर मनवाया प्रतिभा का लोहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में आयोजित हुई मास्टर स्टेट गेम्स में होशियारपुर की एथलीट सुखविंदर कौर ढिल्लो (60 प्लस), अरविंदर कौर रोजी तथा इंद्रजीत कौर ने मैडल प्राप्त करके होशियारपुर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा व उनकी टीम ने मैडल विजेता एथलीट्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणजीत सिंह राणा ने कहा कि आज दिन पूरे विश्व में महिला दिवस के रुप में मनाया जा रहा है तथा उन्हें खुशी है कि होशियारपुर की महिलाओं ने जालंधर में आयोजित हुई गेम्स में मैडल हासिल करके इस दिन की खुशी को दोगुणा कर दिया है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सुखविंदर कौर ढिल्लो जिन्होंने 60 साल से अधिक उम्र के मुकाबले में भाग लिया तथा गोल्ड जीता। उन्होंने अपनी हिम्मत से बता दिया कि अगर हौंसले बुलंद हों तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। इसी प्रकार अरविंदर कौर रोजी जोकि हॉकी खिलाड़ी भी हैं व उन्होंने इस मुकाबले में तीन गोल्ड मैडल प्राप्त किए तथा इसी प्रकार इंद्रजीत कौर ने भी गोल्ड मैडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक महिला घर चलाने के साथ-साथ अन्य कार्य भी बाखूबी करती है तथा इसके लिए उसका हौंसला बुलंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह इस उम्र में भी अपने शहर एवं परिवार के लिए इतना कुछ कर पा रही हैं। मैडल जीतकर लौटी महिलाओं ने हाकी खिलाडिय़ों को सफलता के मंत्र बताए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here