जंगल में सैर करने गया यूक्रेनी किसान बना अरबपति

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रूस-यूक्रेन युद्ध को दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत गया है। इसमें यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हंै। इस हमले में न सिर्फ यूक्रेन को जान-माल का नुकसान हो रहा है, बल्कि कई रूसी सैनिकों के मारे जाने की भी खबर सामने आई है। युद्ध में दोनों देशों को भारी नुकसान हो रहा है। इसी बीच यूक्रेन के एक किसान की खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।खबर के अनुसार, रूस के हमले के बीच यूक्रेन का एक किसान जंगल में घूमने गया था। यह गरीब किसान जब बाहर निकला तो 15 अरब का मालिक बन चुका था।दरअसल, यूक्रेनी किसान को जंगल के भीतर रशियन मिलिट्री का युद्धपोत मिला, जिसे उसने लूट लिया। खारकीव का रहने वाला यह किसान रशियन मिलिट्री का युद्धपोत चुराकर 15 अरब का मालिक बन गया।

Advertisements

यूक्रेनी किसान युद्धपोत की सवारी करता नजर आ रहा है। यह किसान रूस के हमले के दौरान जंगल गया था। वहां से वह बाहर अरबों के एक युद्धपोत के साथ निकला। बता दें कि इस युद्धपोत से मिसाइल दागी जा सकती है। इस युद्धपोत को शख्स अब अपना बता रहा है। शख्स ने इसे अपने घर के बाहर पार्क किया हुआ है। ट्विटर पर ओरिक्स नाम के एक पेज से इस किसान के बारे में खबर शेयर की गई है।
ट्विटर पर बताया गया कि किसान का नाम इगोर है। वह हर सुबह जंगल घूमने जाते थे, आज सुबह जब वह जंगल से घूमकर बाहर आए तो उनके साथ रशियन आर्मी का 9्य330 ञ्जशह्म् स््ररू युद्धपोत भी था। यह युद्धपोत उन्हें जंगल में लावारिस मिला। इसके बाद इगोर 15 अरब के मालिक बन चुके हैं। बता दें कि इगोर को जो युद्धपोत मिला है, उसका नाम ‘द टोर’ है। यह युद्धपोत सोवियत यूनियन में ही बना है। यह काफी शक्तिशाली है। इस युद्धपोत के बारे में कहा जाता है कि यह हर मौसम में दुश्मनों के दांत खट्टे कर सकता है। यह मीडियम और शार्ट रेंज में जमीन से हवा में मिसाइल दागकर दुश्मनों को नेस्तनाबूद कर देता है। इसका इस्तेमाल हैलीकाप्टर, एयरप्लेन, मिसाइल तथा अन्य चीजों को जमीन से तबाह करने के लिए किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन के कानून के तहत, यूक्रेनी नागरिक रशियन प्रॉपर्टी सीज कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here