Sunday, October 25, 2026
Home Politics जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा ने अपने पद से दिया त्यागपत्र

जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा ने अपने पद से दिया त्यागपत्र

kheraमाहिलपुर। ब्लॉक माहिलपुर के साथ पड़ते गांव खेड़ै के मौजूदा सरपंच एवं शिरोमणि अकाली दल बादल के जनरल कौंसिल के सदस्य व कैबिनेटड मंत्री सोहन सिंह ठंडल के करीबी माने जाते जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा ने गत दिवस श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हुई बेअदबी और सिख युवकों की तरफ से शांतमई ढंग से किए जा रहे रोष प्रदर्शन मौके पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज और गोली चलाने से हुई दो युवकों की मौत के कारण अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। जत्थेदार खेड़ा ने कहा के गोली हमेशा सिख संघर्ष मौके ही चलाई जाती है जब कि और लोग अपनी मांगों को लेकर सरकार का चार-चार दिन विरोध व धरने देेते हैं। उन्होंने पुलिस और सरकार की इस करवाई पर अपना गहरा रोष परगट किया और कहा के सरकार दोषी लोगों को तुरंत पकड़े और सख्त सजा दे। उन्होंने कहा कि वो अकाली दल के वफादार सिपाही हंै पर आज से वो पार्टी के कोई भी पदाधिकारी नहीं होंगे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here