Friday, October 30, 2026
Home Sports जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता 14 नवंबर से

जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता 14 नवंबर से

karateहोशियारपुर। ताईक्वांडो एसोसिएशन होशियारपुर की मीटिंग प्रधान राजेश ओहरी की अध्यक्षता में पीडी आर्य स्कूल बहादुरपुर में हुई। बैठक में 14 और 15 नवंबर को जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता करवाने के लिए विचार विर्मश किया गया। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता पीडी आर्य स्कूल करवाई जाएगी। बैठक में ताईक्वांडो को सफलता पूर्वक करवाने के लिए ड्यूटियां लगाई गई। इस अवसर पर महासचिव प्रिं. टिमाटनी आहलुवालियां, प्रिं. राजिंदर सिंह, नरिंदर सैनी, अशोक बग्गा, कोच नरेश कुमार ठाकुर, पवन कुमार सैनी, शीना बेदी व इंद्रमोहन और ऊषा भी मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here